आर्थिक अपराध इकाई के सब इंस्पेक्टर के निजी ड्राइवर ने घर में किया आत्महत्या।

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पुलिस कॉलोनी में आर्थिक अपराध इकाई के सब इंस्पेक्टर के निजी ड्राइवर ने रविवार को घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने मोबाइल के यूट्यूब पर आत्महत्या करने के कई उपाय ढूंढें। घटनास्थल पर मिले मृतक के मोबाइल से पुलिस ने कई राज खुलने की बात कही है। दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने इस मामले को हत्या का मामला बताया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पटना के पुलिस कॉलोनी स्थित A/47 मैं आर्थिक अपराध इकाई के सब इंस्पेक्टर शंभू कुमार रहते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 1 वर्ष पूर्व उन्होंने करोड़ी चक निवासी भूषण कुमार को बतौर अपना निजी ड्राइवर रखा था। भूषण कुमार के भाई माही राज ने बताया कि भूषण कुमार उनके घर में ड्राइवर का काम करने के अलावा घर की देख रेख और माली का काम भी किया करता था। माही राज ने बताया कि रविवार को उन्हें सूचना मिली थी उनका भाई भूषण कुमार पुलिस कॉलोनी स्थित आर्थिक अपराध इकाई के सब इंस्पेक्टर के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। माही कुमार ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उनका भाई पंखे से लटक रहा था और जमीन में पैर उसका सटा हुआ था। माही राज ने आशंका जताई है कि उनके भाई की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। वही इस मामले को लेकर गर्दनीबाग थाना प्रभारी रंजीत रजक से बात करने पर उन्होंने बताया कि मृतक का मोबाइल जप्त किया गया है और जब मोबाइल देखा गया तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भूषण कुमार ने आत्महत्या से करने से पहले यूट्यूब पर आत्महत्या करने का उपाय भी देख रहा था। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि उसकी शादी के बाद उसकी पत्नी भूषण कुमार को छोड़कर भाग गई थी, जिससे वह पिछले कई दिनों से काफी परेशान रह रहा था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment