कैश वैन एवं एटीम लूटकांड के पीड़ित परिजनों से परशुराम सेना ने की मुलाक़ात!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

परशुराम सेना संगठन के लोगों ने लूट का शिकार हुए गार्ड के परिजन से मिलकर दिया सांत्वना

शनिवार भभुआ शहर में गार्ड को गोली मारकर हत्या कर 13 लाख रुपए की लूट हुई थी। गार्ड भानु प्रकाश की हत्या मामले मे परशुराम सेना संगठन के कर्मियों ने कटकरा गांव पहुंचकर पीएनबी एटीएम कैश लूट कांड मे शहीद भानु चौबे के परिवार जन से मिले। संगठन के द्वारा यथाशक्ति आर्थिक मदद भी परिवार वालों को किया गया। साथ ही संकट की घड़ी मे परिवार वालों को एक उम्मीद की किरण भी नजर आई।संगठन के द्वारा तय किया गया कि उचित मुआवजे को लेकर सोमवार को संगठन द्वारा एसपी को एक ज्ञापन भी सौंपा जायेगा। जिसमें 2 दिन का अल्टीमेटम दिया जाएगा। उसके बाद एक जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा ताकि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिल सके।वहीं संगठन ने सामाजिक कार्यकर्ताओं व संगठनों से उचित सहयोग की अपेक्षा की है।मौके पर संगठन अध्यक्ष विनोद तिवारी,अभय पाण्डेय,रजनीकांत तिवारी,सम्राट राजन तिवारी,लल्लू शंकर दुबे,धनंजय पाण्डेय ,दीपक दुबे,कन्हैया पाण्डेय व अन्य परशुराम सेना संगठन के सदस्य गण मौजूद रहें।

Join us on:

Leave a Comment