लखीसराय- सूर्यगढ़ा में चार वाहन लुटेरे गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय

बिहार/लखीसराय

लखीसराय। सूर्यगढ़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। निस्ता-कजरा मुख्य मार्ग पर कार लूट की घटना कर रहे चार शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार अपराधी बेगुसराय जिले के शांभो का बताया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधियों में परिचय झा,अवध बिंद,रवि कुमार एवं मिथलेश कुमार शामिल है। सूर्यगढ़ा पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद चारों अपराधी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एसपी पंकज कुमार ने बताया कि सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि कुछ अपराध कर्मी निस्ता -कजरा मुख्य मार्ग पर एक इंडिगो कार को कुछ अपराध कर्मी लूटने का प्रयास कर रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन अपराधी कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर एक अन्य अपराधी को बेगुसराय जिले के सोनवर्षा गांव से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान एक अपराधी भागने में सफल रहा।‌ एसपी ने बताया कि इंडिगो कार को एक अपराधी द्वारा भाड़ा पर लाया गया था, उसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने अपराधियों के पास से लूटे गए एक पर्स,नकद, आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बाइट-पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment