चुनावी रंजिश में युवक की पिटाई के बाद मौत से भड़का आक्रोश!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

आरा में रविवार देर रात चुनावी रंजिश में हुई पिटाई से घायल युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ.युवक की मौत से नाराज परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को बीच सड़क रख जाम कर दिया.शहर के पुरानी पुलिस लाइन के पास आगजनी कर सड़क जाम कर रहे मृतक के परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.वहीं लोगों के आक्रोश को देख मौके पर मौजूद टाउन थाने की पुलिस मूकदर्शक बनी रही.दरअसल 30 दिसंबर शुक्रवार को आरा नगर निगम के वार्ड संख्या 10 एमपी बाग के वार्ड पार्षद का परिणाम आने और प्रत्याशी राधना देवी की जीत के बाद हारी प्रत्याशी पार्वती देवी के बेटे और उनके समर्घक झुंझलाहट में थे.चुनाव परिणाम आने के बाद से ही वो पड़ोस के युवक नितेश और उसके दोस्तों से नाराज चल रहे थे.मृतक के घरवालों के मुताबिक हार से झुंझलाए प्रत्याशी पार्वती देवी के बेटे भीम लाल और उसके भाई समीर सहित उसके दोस्तों ने रविवार की देर रात विजयी प्रत्याशी राधना देवी के समर्थक और पड़ोसी नितेश के साथ पांच लोगों की पिटाई कर दी.इस मारपीट में नितेश को गंभीर चोट आई जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में करने के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया.पटना के पारस अस्पताल में ही इलाज के दौरान आज सुबह नितेश की मौत हो गई जिसके बाद आज दोपहर उसका शव उसके घर आरा के नगर थाना के एमपी बाग पहुंचते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने पास के ही सड़क को शव के साथ आगजनी कर जाम कर दिया.बता दें कि मृतक आरा स्थित अपने ननिहाल में रहता था जिसके मौत के बाद से ही परिजनों में गम का माहौल है.फिलहाल नाराज लोगों का जाम जारी है. 
BYTE:- त्रिलोकी प्रसाद,मृतक के परिजन 
विनोद कुमार,डीएसपी,मुख्यालय

Join us on:

Leave a Comment