खाद के लिए मारामारी कर रहें किसान, कहीं चल रही लाठियां तो कहीं हो रहा पथराव!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर में खाद के लिए मारामारी कर रहें किसान, कहीं चल रही लाठियां तो कहीं हो रहा पथराव

कैमूर जिले में गेहूं के पटवन के बाद यूरिया खाद के लिए किसान काफी परेशान है। खाद के लिए किसान मारामारी कर रहे हैं। वहीं खाद लेने की स्थिति यह है कि खाद के लिए कहीं लाठियां चल रही है तो कहीं केंद्रों पर पथराव हो रहा है। रामगढ़ में खाद के लिए किसानों के बीच लाठियां चली। वहीं मोहनिया में खाद के लिए केंद्र पर किसानों ने पथराव किया। इसी तरह देखा जाये कहीं कहीं हर दिन किसानों के सामने खाद का संकट पैदा हो गया है। इस समय यूरिया खाद के लिए मारामारी मची हुई है। पिछले दो दिनों कैमूर जिले में खाद बंट रहा है। ऐसे में घंटों इंतजार के बाद भी काफी किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। जिसके कारण कुछ स्थानों से किसान खाली हाथ लौट गए। कई इलाकों में किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। किसानों भोर में केंद्रों पर आकर खाद के लिए कतार में लग जा रहे हैं। इस दौरान खाद लेने के लिए किसानों के बीच धक्का-मुक्की हो रही है।

Join us on:

Leave a Comment