कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
राजद के तत्वाधान में मोहनिया के जगजीवन भवन में स्वर्गीय पूर्व किसान नेता प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पखवाड़ा जयंती समारोह का आयेजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कृषि मंत्री सह रामगढ़ आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह मौजूद रहें। विशिष्ट अतिथि में के रूप में भभुआ विधायक भरत बिंद मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह एवं संचालन भोला यादव ने किया। किसान सम्मेलन के दौरान एक बार फिर पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए जमकर हमला बोला है। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा कटोरा लेकर दिल्ली जाते हैं और दिल्ली में जाकर बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगते हैं। नीतीश कुमार कहते हैं बिहार राज्य गरीब है और इसे बिशेष राज्य का दर्जा दिया जाये। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां नीतीश कुमार बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं तो दूसरी तरफ तीन सौ करोड़ के जहाज पर चढ़ने का सपना देख रहे है। इनका यह सपना बिहार के किसानों को तबाह कर देगा। 350 करोड़ के जहाज पर चढ़ने का सपना देखने नीतीश कुमार जैसा भिखारी आपने नहीं देखा होगा। शर्म घोलकर पी जाने वाले बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। कार्यक्रम में जिले के कई प्रखंडों से आये किसानों ने भी सम्बोधन किया। मंच से लोगों ने खाद की समस्या को उठाये। कार्यक्रम में कई लोग मौजूद रहें।




