कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिलें में बीते तीन दिनों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से काफी ठंड बढ़ गया है। जारी शीतलहर व हवा चलने से कनकनी बढ़ गई है। हालांकि बीते दिनों में दो जनवरी को दोपहर के बाद भगवान सूर्य का दर्शन हुआ है। लेकिन धूप में भी ठंड का एहसास होता रहा। वहीं एक जनवरी व तीन जनवरी को भगवान भास्कर के पूरे दिन दर्शन तक नहीं हुए। वहीं कुहासे के कारण आसपास दिखाई पड़ना भी मुश्किल हो गया है। आवागमन में भी असुविधा हो गई। तथा आवागमन कर रहे वाहनों एवं राहगीरों को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोग किसी तरह अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच रहे हैं। हालांकि लोगों को भारी परेशानी भी हो रही है। कुहासे के कारण दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर परिचालन करते नजर आ रहे हैं। बगल होकर गुजरने वाले अन्य वाहनों को परिचालन में परेशानी हो रही है। जबकि रात से ही ओस की बुंदे टपक रही है। जिससे क्षेत्र में सिहरन पड़ने लग रहा है। लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे हैं। खासकर छोटे-छोटे बच्चे व बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।




