औरंगाबाद-सदर अस्पताल में हड्डी एवं नस रोग के रोगियों संख्या में तेज वृद्धि!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद।सदर अस्पताल में हड्डी एवं नस रोग के रोगियों संख्या काफी बढ़ गई है।स्थिति यह है कि सप्ताह के दो दिन रविवार और सोमवार को अब रात्रि के 12 बजे तक मरीजों की भीड़ रह रही है और मरीज यहां के इलाज से पूरी तरह से संतुष्ट भी है।अब सदर अस्पताल में इन दो दिनों में रेफर की संख्या घट गई है। सदर अस्पताल के इलाज पर यदि रोगियों का भरोसा बढ़ा तो यह अच्छी बात है और यह विश्वास इसलिए बढ़ा है कि सदर अस्पताल में पटना से आकर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ उदय प्रकाश अपनी सेवा दे रहे हैं। सदर अस्पताल में उपलब्ध अल्प संसाधन के बावजूद भी डॉक्टर प्रकाश रोगियों को बेहतर सेवा दे रहे है।उनकी सेवा से न सिर्फ अस्पताल प्रबंधन खुश है।बल्कि रोगी भी काफी संतुष्ट है और भीड़ होने के बाद भी पंक्ति में घंटों खड़े होकर इलाज करा रहे है।अस्पताल प्रबंधन भी इस बात को स्वीकार कर रहा है कि इनके आने से इस फैकल्टी में रोगियों का विश्वास सदर अस्पताल पर बढ़ा और भीड़ लगनी शुरू हो गई।

Join us on:

Leave a Comment