रिपोर्ट – अमित कुमार
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल का प्रेस कांफ्रेंस
संजय जयसवाल का बयाना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल पटना आ रहे हैं
वैशाली लोक सभा छेत्र में आयोजित सम्मलेन को संबोधित करेंगे
12.30 में पारू में सम्मेलन आयोजित है
सम्मेलन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे
बैठक के बाद बाबा हरिहर नाथ मंदिर में पूजा करेंगे
गोपालगंज और कुढ़नी में जीत से बीजेपी के कार्यक्रता उत्साहित हैं
17 साल बाद भी पारू किधर है नीतीश कुमार जान नही सके हैं ….इस लिए जेडीयू ने नेता जेपी नड्डा को पूर्णिया एयरपोर्ट पर जाने की बात कह रहे हैं
बिहार के कृषि मंत्री को शर्म आने चाहिए…किसी दिन खाद की कमी नहीं हुई लेकिन किसान हाहाकार कर रहे हैं ….आज भी बिहार को 70 हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध।
मंत्रियों के संपत्ति की जानकारी सरकार के द्वारा सार्वजनिक किए जाने पर संजय जयसवाल का तेजस्वी पर हमला
तेजस्वी यादव ने छद्म कंपनी बनाई है
जिसमे गाय दुहने वाले से लेकर होटल चाणक्य के मालिक शामिल हैं ….दुनिया में सबसे ज्यादा दान देने वाले कर्ण हैं तो लेने वाले तेजस्वी यादव
चंपारण में अपने यात्रा में सीएम ने 2005 में बगहा जिला बनाने के साथ साथ कई घोषणाएं की थी ….क्या हुआ उन घोषणाओं का।
बिहार सरकार उद्योग विरोधी ,युवा विरोधी और यूरिया कालाबाजारी की सरकार है
आईपीएस के तबादले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का बड़ा बयान , जो इमानदारी से अपराधियों को पकड़े थे उसका तबादला हो गया ….. बिहार में बेईमान लोग ही राज करेंगे …..मुझे डी जी पी आर एस भट्टी से बड़ी उम्मीद थी लेकिन वह भी ऐसा नही कर सके
जातीय जनगणना पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल का बयान
जातीय जनगणना को लेकर सरकार क्या कर रही है इसकी कोई जानकारी राजनीतिक दलों को नहीं दी जा रही है …. गणना की प्रक्रिया क्या होनी चाहिए यह सभी को बताना चाहिए
जातीय गणना में क्या सुधार होने चाहिए और कैसे रोहिंग्या मुसलमानों के लिए सरकार क्या कर रही है इन चीजों को स्पष्ट करना चाहिए…. ऑल पार्टी मीटिंग में भाजपा ने इस मामले को उठाया था




