जयमंगलागढ़ नौलखा मंदिर व साईं मंदिर में नये साल के जश्न पर उमड़े लोग!

SHARE:

प्रशान्त कुमार / नेहा कुमारी
बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में लोगों ने नए साल का जश्न पूजा-पाठ और अर्चना के साथ जिले के जयमंगलागढ़ नौलखा मंदिर साईं मंदिर में लिया आनंद

बेगूसराय में भी नए साल के जश्न के मौके पर लोगों ने जहां मंदिरों में पूजा-पाठ कि वहीं पिकनिक स्थल पर पहुंचकर जश्न मनाया। जिले के सुप्रसिद्ध जयमंगला गढ़ और नौलखा मंदिर साईं मंदिर में हजारों की संख्या में लोग नए साल के पहले दिन पहुंचे और पूजा अर्चना के साथ मेले का आनंद उठाया। हालांकि नए साल के पहले दिन सुबह में भीषण कोहरे की वजह से लोग बाहर नहीं निकल पाए लेकिन दोपहर होते-होते जैसे ही हल्की धूप निकली वैसे ही लोग पिकनिक स्थल की ओर बढ़ने लगे। आप तस्वीरों में देख सकते हैं सुप्रसिद्ध जयमंगला गढ़ मंदिर में हजारों की संख्या में लोग पूजा अर्चना के साथ नए साल का जश्न मना रहे हैं वहीं शहर के नौलखा मंदिर में भी लोगों की भारी भीड़ पहुंची और नए साल के जश्न के रूप में मनाया है। नए साल के मौके पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक स्थल पर पहुंचकर नए साल का जश्न मनाया है मंदिर परिसर में भी नए साल को लेकर झूला के साथ-साथ मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध कराए गए थे ताकि लोग नए साल का जश्न खुशी पूर्वक और उत्साह के साथ मना सके।

Join us on:

Leave a Comment