किसान ने भैंस चोरी में किया नामजद मुकदमा, आरोपी ने पीट पीट कर किसान को किया अधमरा!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में चोरी का मुकदमा करने से नाराज अपराधियों ने किसान के डेरा पर पहुंचकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी । गंभीर रूप से घायल किसान का सदर निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरोर गांव की है। बताया जाता है कि अमरौर निवासी संजय सिंह जब अपने डेरा पर गाय का काम काज कर रहा था तभी बदमाशों ने हमला बोल दिया और लाठी डंडे और रॉड सहित पिस्टल की बट से पीट-पीटकर घायल कर दिया। जिसका इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में चल रहा है बताया जाता है कि 8 दिन पूर्व संजय सिंह की भैंस चोरी कर ली गई थी। संजय सिंह ने चोर के खिलाफ लिखित शिकायत सिंघौल थाना में दिया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कल शाम में बदमाशों के द्वारा घर पर आ कर गाली गलौज की गई। जिसके बाद पीड़ित के द्वारा उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया गया था लेकिन उसे कुछ ही घंटों के बाद थाने में छोड़ दिया गया। आरोप है उसके बाद आज सुबह अपने साथियों के साथ मिलकर वह संजय सिंह के डेरा पर पहुंच कर मार पीट कर अधमरा कर दिया। फिलहाल घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है घटना की सूचना सिंघौल थाना पुलिस से भी की गई है पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बाईट- घायल के पुत्र

Join us on:

Leave a Comment