शहीद भवन में कांग्रेसियों ने किया बैठक, भारत जोड़ यात्रा पर किया चर्चा!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिला कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन भभुआ में कांग्रेसियों ने एक बैठक किया। बैठक में पटना प्रमंडल के प्रभारी सह बिहार विधानसभा सत्तारूढ़ दल के सचेतक राजेश राम मौजूद रहें। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने की। बैठक् में आगामी पांच जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में बताया कि पांच जनवरी से बांका से भारत यात्रा का शुभारंभ होगा और इसका समापन गया में होगा। बैठक में विनोद पांडेय, अशोक पांडेय, राधेश्याम कुशवाहा, अनिल तिवरी, सुनील कुशवाहा, सुदर्शन राम, राजीव रंजन पांडेय, आलोक रावत, दीनानाथ गिरी समेत कई दर्जन कांग्रेसी मौजूद रहें।

Join us on:

Leave a Comment