प्रशान्त कुमार रिपोर्ट
बेगूसराय में नगर निगम का चुनाव परिणाम सामने आने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। नगर निगम से कांग्रेस नेता अनुपम कुमार अनु की पत्नी गुड्डी कुमारी को मात्र 2347 मत मिलने के बाद चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए ईवीएम में वीवीपैट होने की मांग के साथ बैलेट से चुनाव कराने की मांग कर दी है। आज प्रेस वार्ता कर कांग्रेस नेता अनुपम कुमार अनु ने कहा कि मतगणना के बाद मतदाताओं में संशय की स्थिति है लोग सवाल उठा रहे हैं कि वोट किसी को दिया और वह कहीं गया। अगर ईवीएम में मतदान के बाद वीवीपैट निकलता तो यह सवाल नहीं उठता। जैसे लोकसभा विधानसभा में ईवीएम से वीवीपैट होता उसी तरह नगर निगम में भी वीवीपैट निकलता तो मतदाताओं में संशय की स्थिति नहीं होती। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग किया कि आने वाले नगर निगम के चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपैट होना जरूरी हो।अनुपम कुमार ने कहा कि अगर ईवीएम में भी वीवीपैट होता तो यह रिजल्ट नहीं होता रिजल्ट कुछ और होता। मतदाताओं ने कहा कि वोट दिए 200-500 लेकिन वह निकला 10- 20 यह सवाल वीवीपैट तक नहीं होने की वजह से उठ रहा है। आगे का जो भी चुनाव हो उसमें ईवीएम में वीवीपैट अनिवार्य होना चाहिए, नहीं तो मतपत्र से चुनाव हो ताकि जनता के बीच कोई संशय नहीं हो। दरअसल नगर निगम के चुनाव के बाद मतगणना संपन्न हुई जिसमें बेगूसराय से पूर्व मेयर संजय कुमार की पत्नी पिंकी देवी 18 हजार से ज्यादा मतों से विजई घोषित हुए हैं। इसके बाद कांग्रेस नेता ने कम मत मिलने को लेकर सवाल उठाया है।
बाईट- अनुपम कुमार, कांग्रेस नेता




