कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कल यानी एक जनवरी को नये साल के मौके पर यदि आप जश्न मनाने जा रहे हैं तो सावधान। क्योंकि इस बार भी कैमूर पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम शराब व शराबियों को पकड़ने के लिए होमवर्क कर रही है। शराब व शराबियों को पकड़ने के लिए पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम जिले के सभी पिकनिक स्पॉट सहित शहरों में सादे लिबास में भी तैनात है। गौरतलब है कि लोग नए साल के आगमन का बेसब्री से इंतजर करते है। नववर्ष के स्वागत के लिए तरह-तरह की प्लानिंग भी की गई है। लेकिन इस बार नए साल 2023 के आगमन का जश्न मनाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। कैमूर पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने इसके लिए बकायदा अभियान चलाया हुआ है. शहर के हर होटल और लॉज को खंगाला जा रहा है। न्यू ईयर को लेकर कैमूर जिले में होने वाले सेलिब्रेशन और पार्टियों को लकर कैमूर पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम चौकस है।




