Search
Close this search box.

भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच यूपी में 52 नेताओं ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट अनमोल कुमार

लखनऊ : ओर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी के अधिकतर नेता और कार्यकर्ता आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारियों समेत 52 लोगों ने एक साथ पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य सीबी मिश्रा ने बैरिया में मीडिया से बातचीत में कहा कि उन सहित कांग्रेस के 52 पदाधिकारियों ने बुधवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। मिश्रा ने अपने इस फैसले की जानकारी बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को दे दी है। इस्तीफा देने वालों में कांग्रेस के जिला सचिव द्वय रंजीत पाठक व रजनीकांत तिवारी, पार्टी के मुरली छपरा ब्लाक के अध्यक्ष डा विश्वकर्मा शर्मा, बैरिया के नगर अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह शामिल हैं। मिश्रा ने बताया कि सेंट्रल बैंक के रीजनल मैनेजर पद से सेवानिवृत्त होने के बाद हमने दस साल पहले कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में समर्पित व निष्ठावान लोगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

सोनिया, राहुल-प्रियंका भी नहीं सुनते
मिश्रा ने दावा किया कि हमने सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी तक अपनी बात को रखा, लेकिन हमारी बातों को लगातार अनसुना किया गया। ऐसी स्थिति में त्यागपत्र देने का फैसला लिया है।
उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि लोकतंत्र में किसी को कोई कदम उठाने से रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के त्यागपत्र दे देने से दल की स्थिति पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।

Leave a Comment

और पढ़ें