होमवर्क ना करने पर शिक्षक ने डांटा तो बच्चे ने खूब दी गाली, पिता ने कहा मुझे अफ़सोस!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर 8 वर्षीय एक बच्चे का टीचर को गाली देते हुए वीडियो बेहद तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो ग्रामीण कोचिंग का है जिसमें होमवर्क नहीं बनाने पर शिक्षक ने बच्चे को डांटा था. जिसके बाद बच्चा शिक्षक को गाली दिया और शिक्षक ने वीडियो बनाकर बच्चे के पेरेंट्स को दे दिया.

वैशाली जिले के हाजीपुर दयालपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक बच्चा अपने टीचर को गाली दे रहा है. बताया जा रहा है कि स्थानीय एक टीचर के यहां गांव के बच्चे ट्यूशन पढ़ने जाते हैं. वायरल वीडियो इसी ट्यूशन का बताया जा रहा है. जिसमें स्थानीय 8 वर्षीय विराज कुमार पासवान का वीडियो टीचर के द्वारा बनाकर विराज के पेरेंट्स को दिया गया था. जहां से यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बिराज अपने टीचर को खुले शब्दों में गालियां दे रहा है. इस विषय में सोशल मीडिया पर विराज ने बताया कि वह अपने नानी के यहां चला गया था जिसके वजह से होमवर्क नहीं बनाया था. जिसके वजह से टीचर ने इसकी पिटाई की थी जिससे गुस्सा कर इसने गाली दिया था. उसका कहना है कि गाली देने के बाद उसने सर से माफी मांगा था. उसे गुस्सा आया और गुस्सा में वह गाली दे गया था. बिराज का कहना है कि अब उसे इस बात का खासा दुख है. सर से माफी मांगते हुए कहा था कि सर अब ऐसा गलती दोबारा नहीं होगी. फिर से कभी किसी को गाली नहीं देंगे. सोशल मीडिया पर उसने बताया कि वह तीन भाई है तीनों भाई टीचर के यहां ट्यूशन पढ़ने जाते हैं तीनों भाई का ट्यूशन फी 6 सौ रुपया महीने का देता है. इसके दोनों भाई होमवर्क बनाते हैं लेकिन विराज कभी-कभी होम वर्क नहीं बनाता है. जिससे नाराज होकर टीचर नहीं इसका वीडियो बनाकर पेरेंट्स को दिया. वहीं सोशल मीडिया पर टीचर ने कहा है कि विराज काफी बदमाश है. वह अक्सर गालियां देता है इसी वजह से उसका वीडियो बनाकर पेरेंट्स को दिया गया था. विराज ने कहा कि वह बड़ा होकर बहुत ही बदमाश डीएम बनेगा उसकी पढ़ाई भीम फिल्म अभिनेता सोनू सूद करवाएंगे. साथ ही सोशल मीडिया पर उसने कहा कि हम सोनू सूद भैया को कहना चाहते हैं कि हमको भी बड़ा स्कूल में नाम लिखवा दीजिए हम पढ़ेंगे और इसके लिए आपको धन्यवाद कहना चाहेंगे.

Join us on:

Leave a Comment