लखीसराय- उत्पाद विभाग की बड़ी कारवाई, दो हजार लीटर से अधिक देशी शराब नष्ट, कई भट्ठीयाँ ध्वस्त, एक गिरफ्तार!

SHARE:

संतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट

-उत्पाद थाना का देशी शराब कारोबारी पर बड़ी कार्यवाही।
लखीसराय।उत्पाद पुलिस की टीम ने हलसी थाना क्षेत्र के नीमा गांव के बहियार मे छापेमारी कर 2 हजार लीटर ,देशी शराब निर्माण मे लगे तीन भठ्ठी,शराब बनाने के कई उपकरण को नष्ट किया है।साथ ही 45 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है।उत्पाद निरीक्षक राकेश प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हलसी के नीमा गांव के बहियार मे देशी शराब का निर्माण जोरो पर है।इसी सूचना पर उत्पाद पुलिस की टीम ने ड्रोन के सहारे छापेमारी की गई।और जावा महुआ और शराब की भठ्ठी को ध्वस्त किया गया है।
बाइट – राकेश प्रकाश,उत्पाद निरीक्षक,लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment