प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माँ के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

पटना, 30 दिसम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माँ हीरा बेन मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि माँ का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है। माँ का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता ।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment