मोकामा-मरांची थाना ने लग्जरी कार के साथ किया शराब बरामद

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा के मरांची थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये एक लग़जरी कार से 19 बोतल 375 एम एल की विदेशी शराब तथा 180 एम एल की 144 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार नये साल की जश्न के लिये शराब की खेप मंगाई गई थी जिसकी भनक पुलिस को लग गई और मरांची मध्य विद्यालय के पीछे एक आई 20 कार से शराब की खेप बरामद कर ली गई, हालाँकि कारोबारी भागने में कामयाब रहे. मरांची थानाध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया की निरंजन कुमार उर्फ़ चिक्कू व कार मालिक रोहित कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है!

Join us on:

Leave a Comment