कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भभुआ शहर में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण किये गये दुकानों, ठेला समेत अन्य चीजों को किया गया जब्त
कैमूर जिले के भभुआ शहर की सडकों काे अतिक्रमण कर अवैध दुकान लगा ट्रैफिक समस्या को असहज बनाने वालों के विरुद्ध एक बार फिर प्रशासन की कार्रवाई का डंडा चलाते हुए सैकड़ों फुटपाथियों को हटा दिया तथा कई छोटे-मोटे निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया। जहां कुछ सब्जी बिक्रेता के सामान भी जब्त की गयी। अतिक्रमण हटाने के दौरान सब्जी फल बेचने वाले को अधिकारियों द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर नहीं माने तो सख्त कानूनी कार्रवाई जाएगी। बता दें कि जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद भभुआ द्वारा पहले भी अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को दिशानिर्देश जारी किया गया था। उसके बाद उस जगह सब्जी की दुकानें भी लगने लगी थी। अतिक्रमण हटवाने के दौरान एसडीओ भभुआ के अलावा सीओ, टाउन थाने की पुलिस समेत कई लोग मौजूद रहें।




