कोरोना की दस्तक के मद्देनज़र अस्पतालों में किया जा रहा तैयारी!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद।भले ही औरंगाबाद में अभी तक कोविड के एक भी मामले सामने नहीं आए है।लेकिन सदर अस्पताल मामले के आने से पूर्व ही तैयार है।ताकि किसी भी परिस्थिति में कोरोना को हराया जा सके सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुनील कुमार ने अस्पताल परिसर में स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और वार्डों तक उसके वितरण की जानकारी ली।उपाधीक्षक ने बताया कि अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन के दो दो प्लांट स्थापित है और इससे आइसोलेशन सेंटर से लेकर बच्चा वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव वार्ड के साथ साथ सभी वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था 24 घंटे की गई है।ताकि कोरोना को किसी भी परिस्थिति में हराया जा सके।उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से किसी को भी मरने नही दिया जाएगा।

बाइट – डॉ सुनील कुमार,उपाधीक्षक

Join us on:

Leave a Comment