पटना में सुशील मोदी ने सपरिवार किया मतदान!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और वोट डालने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा लोगों में जितनी जागरूकता होनी चाहिए जागरूकता का अभाव दिख रहा है और लगता है कि 25% मतदान भी नहीं हो पाएगा और लोकतंत्र के अंदर मतदान का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है और लोगों से अपील करेंगे दिन भर का समय है ठंड के बावजूद घरों से निकले और अपना वोट जरूर दें

प्रधानमंत्री मोदी से होने वाली मीटिंग में मुख्यमंत्री नहीं जाकर तेजस्वी यादव को भेज रहे हैं इसको लेकर सुशील मोदी ने कहा उनको लगता होगा कि कैसे आंख में लाएंगे जैसे नरेंद्र मोदी को उन्होंने धोखा दिया है उनसे आंख मिलाना उनके लिए कठिन है हाथ मिलाना आंख में लाना अगल बगल में बैठकर किसी मीटिंग में भाग लेना इसीलिए उनको संकोच होता है कि लगता है कि किस मुंह से मैं उनके पास जाऊंगा इसीलिए वह जाने से बच रहे हैं लेकिन कब तक बचेंगे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आएंगे तब प्रोटोकॉल है कि मुख्यमंत्री को जाना चाहिए एयरपोर्ट पर अब देखना यह होगा कि जाते हैं या किसी और को भेजते हैं और यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है कि मुख्यमंत्री इस प्रकार की बैठक में खुद नहीं जाकर किसी और को भेज रहे है

बाइट राज्यसभा सांसद सुशील मोदी

Join us on:

Leave a Comment