कुष्ठ रोग उन्मूलन को लेकर कार्यशाला का आयोजन!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद।कुष्ठ रोग उन्मूलन को लेकर शहर के एक निजी होटल में गैर राजनीतिक संगठनों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमे राष्ट्र,राज्य एवं जिले में कुष्ठ रोगियों के आंकड़े प्रदर्शित कर जागरूकता लाने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर अस्पताल के संचारी रोग पदाधिकारी डॉ रवि रंजन ने बताया कि इस रोग को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं उस पर ध्यान न देकर हमें रोगियों की सेवा करना है।यदि हम प्रारंभिक अवस्था में ही इसकी पहचान कर ले तो निश्चित तौर पर देश को कुष्ठ फ्री बनाया जा सकता है।उन्होंने किन किन अवस्था में कुष्ठ की संभावनाओं को तलाशा जा सकता है इसकी जानकारी देकर लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सकता है।उन्होंने आज के आयोजन में शिरकत कर रहे अन्य संगठनों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

बाइट – डॉक्टर रवि रंजन

Join us on:

Leave a Comment