भीषण गोलीबारी से दहला बाढ़, एक बच्ची को लगी गोली!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

बाढ़ में वर्चस्व को लेकर दो पक्ष में भीषण गोलीबारी, एक बच्ची को लगी गोली!
बाढ़ थाना के गौरक्षणी में ईट भट्ठे पर अचानक हुए फायरिंग में एक बच्ची घायल हो गई।घायल बच्ची के परिजन ईट भट्ठे पर मजदूरी का काम करते है।घटना की सूचना पर बाढ़ थाना की पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंच कर मामले की जानकारी ली।घायल काजल के पिता ने बताया कि दो पक्षों की और से गोली चल रही थी जिसमे एक गोली काजल को लगी।गंभीर हालत में काजल को पटना रेफर किया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
प्राप्त सूचना के अनुसार वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग की गई है, दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पूरा ईलाका थर्रा उठा है.. आश्चर्य की बात है की ASP और SDM दोनों के कार्यालय घटनास्थल के आसपास ही हैँ लेकिन अपराधियों का बढ़ता मनोबल देखिये की बेखौफ़ होकर दो तरफा फायरिंग की गई है!

बाइट __घायल के पिता

Join us on:

Leave a Comment