बेगूसराय- अपराधियों की अब खैर नहीं, प्लान रेडी, टॉप टेन बदमाशों का भी लिस्ट तैयार – एसपी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार ने नए साल में नई कार्य योजना तैयार की है। इसको लेकर एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि 2022 में बेगूसराय पुलिस ने बेहतर काम करते हुए जहां लूट के मामले में 22% की कमी लाई है और हथियार बरामदगी के मामले में 28% की वृद्धि दर्ज की है। जिले के टाप टेन अपराधियों की लिस्ट तैयार की है और निगरानी की जा रही है। सभी थानों में अपराधियों के खिलाफ गुंडा परेड कराने का निर्देश दिया गया है और बदमाशों का डोजियर तैयार किया गया है इस दौरान पुलिस ने जिले के टॉप टेन टॉप टेन में शामिल 2 बदमाश गुलशन कुमार और नीतीश कुमार के उपर 5 – 5 हजार रुपए इनाम की घोषणा भी की है। गुलशन कुमार मटिहानी थाना क्षेत्र का जबकि नीतीश कुमार नालकोठी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिन अनुमंडलों में लूट में कमी आई है और हथियार बरामदगी में बेहतरी की गई है वैसे बेगूसराय डीएसपी अमित कुमार बखरी डीएसपी चंदन कुमार और मंझौल डीएसपी सत्येंद्र कुमार को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत भी किया है। एसपी ने बताया कि लगातार पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए वाहन जांच अभियान चला रही है खासकर बाइक जांच के दौरान बेहतर परिणाम पुलिस को मिली है। 2022 में 240 पिस्तौल, 57 पिस्टल ,दो राइफल पुलिस बरामद की है और 600 से ज्यादा गोली को भी जप्त किया है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment