ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
वैशाली। जिले के तीसीऔता थाना क्षेत्र के मदमौल गांव से पुलिस ने एक विवाहिता की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। बताया गया है कि सोमवार की देर रात में विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज को लेकर गला दबाकर हत्या कर दी गई है। हालांकि की घटना कि जानकारी विवाहिता के भाई को मृतक के ससुराल वालों ने दी थी और बताया है की उसके बहन की हार्ड अटैक आया है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जब मृतका के मायके वाले पहुँचा तो घर छोड़ कर सभी फरार थे और शव कमरे में संदिग्ध हालात में पड़ा हुआ था।
बताया गया है कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय वार्ड संख्या 33 निवासी संजय सिंह ने अपने पुत्री प्रियंका प्रियदर्शी की शादी 2007 में तीसीऔता थाना क्षेत्र के मदमौल गांव निवासी रामनरेश सिंह सिंह के पुत्र संदीप कुमार उर्फ गुड्डू सिंह से हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई थी। जिससे दो लड़का भी है दोनों बच्चे छोटे छोटे है। हालांकि की दहेज के लिए लगातार विवाहिता को ससुराल वालों के द्वारा पड़तारित किया जा रहा था। जब वे अपने मायके से दहेज में गाड़ी रुपया का डिमांड किया गया था। डिमांड पूरा न होने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दिया गया है।
जब मृतका के मायकेँ वालों विवाहिता के घर पहुंचा तो सभी ससुराल वाले सभी आरोपी घर छोड़कर फरार थे। जिसके बाद विवाहिता के शव को उसके मायके वालों ने सम्बंधित थाने लाई और पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है एवं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस सम्बंध में तीसीऔता थानाध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मृतका के मायकेँ वालो ने पति और उसके परिवार पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मौके से गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।




