रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा के हथिदह रेल थाना के राजेंद्र सेतु में पीलर नंबर 7/8 के बीच गार्डर में फंसा बोरी से एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ है, शव के साथ ईट पत्थर भी बरामद हुआ है, जिससे ये प्रतीत होता है की किशोरी की हत्या कर शव को गंगा में ठिकाने लगाने के उद्देश्य से सड़क से नीचे फेंका गया था परन्तु शव गंगा में ना जाकर रेलवे ट्रैक वाले गार्डर में अटक गया, जब जिआरपी को इसकी सूचना मिली तो काफ़ी मशक्कत से शव को बाहर निकाला गया, बोरा खोलने पार पुलिस को उक्त किशोरी का शव मिला और फिर पुलिस जाँच में जुटी! रेल थानाध्यक्ष राजकुमार बैठा ने बताया कि मृतका किशोरी ने काले रंग का जीन्स पेंट और गुलाबी रंग का प्रिंटेड टी शर्ट पहना हुआ है, मृतका की उम्र 15 वर्ष के आसपास,और रंग शांवला है! चेहरे में गंभीर चोट के निशान है! पुलिस को प्रथम दृष्टि में मामला अन्यत्र हत्या कर शव ठिकाने लगाने का ही प्रतीत हो रहा है जिसकी गवाही लाश के साथ बोरी में पाए गये पत्थर भी दे रहे हैँ!

Byte – राजकुमार बैठा, रेल थानाध्यक्ष, हथिदह




