क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में एक दिवसीय नशा मुक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत निशान सिंह स्टेडियम में क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में एकदिवसीय नशा मुक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष सह नेवरास पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह के अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद छेदी पासवान का फूल के माला से स्वागत किया गया। इसके बाद सांसद के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सासाराम सांसद छेदी पासवान ने बताया कि खेलकूद मानव के जीवन का बहुमूल्य धरोहर है। आज युवा जो नशा की ओर भटक रहे हैं उसका मुख्य कारण है कि खेलकूद से उनका मन हटते जा रहा है। जो लोग खेलकूद मे अपना मन लगाएंगे वे खुद ही नशा से दूर होते जाएंगे। खेलकूद के प्रति लोगों का रुझान कम होते जा रहा है उन्होंने कहा कि हम लोग खेलकूद के बाद ही राजनीति में आए। उन्होंने अपनी पुरानी घटना का हवाला देते हुए कहा कि मैं जब सांसद बना तो दौड़ते हुए सांसद भवन में गया था। इसलिए युवाओं को खेल के प्रति जागरूक होना चाहिए ।उन्होंने नेवरास पंचायत के मुखिया सह क्रीडा भारती के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू को धन्यवाद देते हुए कहा कि इनके द्वारा नशा मुक्ति को लेकर जो खेलकूद के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है उसका जितना भी तारीफ किया जाए कम है। वहीं क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष व नेवरास पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू ने कहा कि खेल के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए क्रीड़ा भारती के द्वारा कई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जो लोग खेल के प्रति जागरूक होंगे वह खुद ही नशा से दूर हटते जाएंगे। उन्होंने बताया कि आज नशा मुक्ति जिस तरह से समाज के लिए आवश्यक हो गई है उसे लेकर हर लोगों को पहल करना चाहिए और जो जहां है खेलकूद एवं अन्य माध्यम से नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक करें। जिससे हमारे समाज का विकास होगा और हमारी युवा पीढ़ी अपने सही मार्ग पर जाएगी जिससे देश को मजबूती मिलेगी। इस कार्यक्रम में शामिल कुदरा प्रखंड के जिला परिषद प्रतिनिधि गजेंद्र गुप्ता के अलावे लगभग पंचायत के मुखिया एवं कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

Join us on:

Leave a Comment