ढोंग छोड़े भाजपा, असरदार शराबबंदी का फार्मूला बताए : शिवानंद!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

भाजपा शासित जिन राज्यों में शराबबंदी नहीं, वहां भी ऐसी मौतें होती रहती हैं

: राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि भाजपा शराबबंदी के पक्ष में है। दूसरी तरफ यह भी कह रही है कि नीतीश सरकार असरदार ढंग से इसे लागू नहीं कर रही है। इस कारण लोग जहरीली शराब पी रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों को ढोंग छोड़ना चाहिए। भाजपा असरदार शराबबंदी का फार्मूला बताए। वरिष्ठ राजद नेता ने कहा कि बिहार में ऐसे लोग भी हैं, जो शराबबंदी को गलत मानते हैं। नशाखोरी की सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं ही होती हैं। इसे लेकर उनके बीच वोट करवाया जाए तो बहुमत शराबबंदी के ही पक्ष में होगा।

तिवारी ने कहा कि जहां शराबबंदी नहीं है, उन राज्यों में भी जहरीली शराब से मौतें बराबर होती रहती हैं। 2009 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस वर्ष गुजरात में 150 लोग जहरीली शराब से मरे। तब की मोदी सरकार ने कानून में संशोधन कर जहरीली शराब का धंधा करने वालों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया था। बावजूद इसके पिछले जुलाई में ही जहरीली शराब पीकर वहां दर्जनों लोगों की मौत हुई। भाजपा शासित वैसे राज्यों में भी ऐसी मौतें होती रहती हैं, जहां शराबबंदी नहीं है। इन राज्यों की सूची में मध्य प्रदेश सबसे ऊपर है। इसलिए भाजपा ढोंग छोड़ कर साफ-साफ बोले कि उसे शराबबंदी पसंद नहीं है।

Join us on:

Leave a Comment