पति कि दूसरी शादी से भड़की पत्नी , बीच सड़क पर कर दी पति की जमकर घुनाई!

SHARE:

दरभंगा अशोक ठाकुर :-

दरभंगा – लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंगतर्गत व्यवहार न्यायालय के सामने गुरुवार की सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक पुरुष को सड़क पर दो तीन महिलाएं मिलकर धुनाई कर रही थीं। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कोर्ट परिसर और जिला मुख्यालय के चंद कदमो की दूरी पर घंटे भर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लेकिन इस हंगामा को रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी सामने नहीं आया।

घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार हायाघाट थाना क्षेत्र के हायाघाट गांव निवासी फुलिया खातून की शादी बहेड़ी थाना क्षेत्र के छोटी दाईंग निवासी मो गुलाब से हुई थी। जिससे दोनों के दो बच्चे भी हुए। फुलिया खातून ने अपने पति गुलाब पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही उसके पति गुलाब उनके साथ मारपीट करते थे। जिसको लेकर फुलिया खातून ने लिखित शिकायत महिला थाना में किया। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पर दोनों के बीच समझौता करवाया गया था।

वही फुलिया खातून ने कहा कि समझौता होने के बाद उसके पति मो गुलाब अचानक गायब हो गया और बिना किसी कानूनी कारवाई के दूसरी निकाह कर ली। इस बात की जानकारी जब हमलोगों को लगी तो, हमलोगों ने खोजबीन शुरू की और आज कोर्ट परिसर के सामने गुलाब को दूसरी पत्नी के साथ पकड़ा है।

बताते चले कि इस पूरे हंगामा के दौरान दूसरी पत्नी को उसके परिजनों ने तो बचा लिया। लेकिन मो गुलाब को पहली पत्नी का आक्रोश का सामना करना पड़ा और फुलिया खातून ने बीच सड़क पर जमकर कर धुनाई कर दी। हंगामा और धुनाई के बाद फुलिया खातून और उसकी माँ ने मो गुलाब को पकड़ कर महिला थाना ले गई।

Byte ——–

फुलिया खातून, पीड़ित महिला

Join us on:

Leave a Comment