अमरेंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस में आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

प्लॉटर अमरेंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस ने की कार्रवाई ,फरार चल रहे आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

भागलपुर,जमीन कारोबारी अमरेंद्र सिंह हत्याकांड के फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया। हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त अजीत कुमार उर्फ करकु यादव साथ ही उसका भाई उमाकांत और सुजीत यादव के साथ फरार चल रहे शुभम सुनार के घर इश्तेहार का तमिला ढोल नगारा के साथ बबरगंज पुलिस के द्वारा कराया गया। आपको बता दें कि 19 सितंबर की शाम बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले में अपराधियों ने अमरेंद्र सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी थी अमरेंद्र के बेटे के बयान पर केस दर्ज कराया गया था।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें