ऋषभ कुमार कि रिपोर्ट
वैशाली में अनियंत्रित पिकअप ने युवक को रौंदा,22 जनवरी को होनी थी शादी, परिजनों ने दूल्हे को सुसराल जाने के लिए खरीदी थी 18 लाख की चमचमाती कार
वैशाली। हाजीपुर महुआ सड़क मार्ग पर कन्हौली तीखा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया वही भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गया। लोगों ने सड़क मार्ग को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है जिसको लेकर सड़क कि दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। चश्मदीदों ने बताया है कि अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया है वही लोगों ने पिकअप को पकड़ लिया है हालांकि चालक मौके से भागने में सफल रहा है इधर घटना के तुरंत बाद ही युवक ने सड़क पर तड़पकर दम तोड़ दिया।
मृतक युवक पटना जिले के फतुहा नदी थाना के जेठुली गांव निवासी धर्मवीर राय का 21 वर्षीय पुत्र रघुवीर कुमार बताया गया है जो वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के मंगरू चौक के पास डॉ मनोज सिंह के किराए के मकान में रहकर मजदूरी करने का कार्य करता था। इधर घटना के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन घटनास्थल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया है।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना एस आई पशुराम सिंह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले का शांत करवाया। इधर पुलिस ने पीकॉक को जप्त कर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी है।
मृतक युवक को 22 जनवरी को होनी थी शादी
मृतक के परिजनों के द्वारा बताया गया है कि मृतक रघुवीर कुमार को फलदान हो चुका था जिसका शादी पटना जिले के फतुहा नदी थाना क्षेत्र के रुकुंदपुर गांव में होना तय हुआ था। जिसकी शादी को लेकर उसके घर में तैयारियां चल रही थी। इधर युवक की मौत हो जाने के बाद उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया है मृतक चार भाई बहन में सबसे बड़ा होनहार बताया गया है जो अपने आमदनी से परिवार का भरण पोषण किया करता था।
दूल्हे के जाने के लिए परिजनों ने खरीदी थी नई कार
मृतक के परिजनों ने अपने लड़के की शादी के लिए 18 लाख रुपए की लागत से XUV300 कार खरीदा था। मृतक रघुवीर के मामा गौरी शंकर राय ने बताया कि मेरे भांजा की शादी 22 जनवरी को होना था उसी को लेकर नई कार कार खरीदा था।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में महुआ थाना अध्यक्ष है प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक पटना के युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने पिकअप हो जप्त कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।




