तेज धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या!

SHARE:

अनिल शर्मा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने, मृत घोषित किया!

नवादा : कोरोना से ही नही अपराधियों से भी परेशान है पुलिस प्रशासन,ताज़ा मामला पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली गांव है जहां शौच कर लौट रही महिला को तेजधार हसुली से अपराधियो ने गर्दन पर बार किया है,जिसके बाद परिजनों ने पकरीबरावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है,मृतक महिला की पहचान टीपू रजक की 55 वर्षीय पत्नी शुशीला देवी के रूप में कई गई है,
मृतक महिला के बेटा ने बताया मेरी माँ शौच के लिये गई थी शौच के बाद लौट कर चापाकल के पास हाथ पैर धो रही थी तभी किसी ने पीछे से तेजधार हसुली से गर्दन पर बार कर दिया,उसके बाद हमलोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,जबकि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नही थी,
वही पकरीबरावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment