ऋषिकेश कुमार

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव ,4 पुलिसकर्मी जख्मी !
बिहटा स्टेट हाईवे 78 कई घंटों तक रहा जाम!
इस पूरे मामले में दो लोगों को किया गया है गिरफ्तार!
पिछले 22 अप्रैल को हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के चोरिया पंचायत में एक महिला के साथ घर जाने के दौरान अज्ञात लोगों के द्वारा छेड़खानी किया गया था। छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को अर्धनग्न कर साथ मारपीट भी की गई थी। जिसके बाद हरनौत थाना में छेड़खानी का मामला भी दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस के द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं करने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद ग्रामीणों ने सोसन्दी गांव के पास सरमेरा बिहटा स्टेट हाईवे 78 को कई घंटों तक जाम कर हंगामा किया। चौरिया पंचायत रहुई थाना और हरनौत थाना क्षेत्र इलाके का सीमावर्ती गांव है इसीलिए ग्रामीणों ने रहुई थाना क्षेत्र इलाके के सोसन्दी गांव के पास सड़क को जाम किया। पुलिस को सूचना मिलते ही सदर डीएसपी पीएसपी विधि व्यवस्था रहुई थानाध्यक्ष बेना थानाध्यक्ष समेत कई सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं समझे। ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर आक्रोशित होकर पुलिस के ऊपर ही पथराव कर दिया। जिसमें 4 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को भी हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल गांव में स्थिति को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है इस मामले में अब तक 2 लोग गिरफ्तार भी किया गया है।