कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम में कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जुनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच विनर क्रिकेट क्लब मोहनिया और कैमूर क्रिकेट एकेडमी भभुआ के बीच सोमवार को खेला गया। जिसमे जूनियर विनर क्रिकेट क्लब ने आसान मुकाबले में कैमूर क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से हरा कर फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम किया। सुबह केसीए के कप्तान सूर्यांश ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन उनका यह फैसला भारी पड़ा। जब विनर के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने केसीए बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये सिर्फ शाद आलम ने संघर्ष किया और 53 गेंदों में छह चौकों के सहायता से 38 रन बनाए केसीए ने निर्धारित 30 ओवरों के फाईनल में सभी विकेट गंवा कर मात्र 110 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में 111 विजयी रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरे विनर के दोनों प्रारंभिक बल्लेबाजों हरिओम व विवेक यादव ने टीम को ठोस शुरुआत दिया और पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े जिसमें हरिओम ने 45 गेंद में 56 रन जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा और विवेक ने नाबाद 25 रन बनाए उसके बाद श्रीजह सिमन्त ने शानदार 20 रन की पारी खेली और 21.2 ओवरों में ही 8 विकेट से केसीए को पराजित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विनर के हरिओम को दिव्याशुं सिंह को उनके बेहतरीन बल्लेबाजी ( 56रन ) के लिए जिला के पुर्व सचिव राकेश कुमार ने प्रदान किया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हरिओम चौबे, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मो.फैसल व सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अंकित को प्रदान किया। अनुशासित टीम का पुरस्कार साईं भारती क्रिकेट क्लब को दिया गया। फाइनल के मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह और विशिष्ट अतिथि संघ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, संघ के पुर्व सचिव राकेश कुमार मौजूद रहे।




