दानापुर में डबल मर्डर, दो युवक के सिर में मारी गोली, दोनों की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

दानापुर के तकियापर के खगड़ी रोड स्थित गुलडाक मंदिर के डबल मर्डर से पूरे दानापुर में सनसनी फ़ैल गई। अपराधियों ने रोहित एवम अंकित नाम के दो युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली दोनो के सर पर मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में कर दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक रोहित की मां की माने तो मृतक रोहित 8 दिन पहले ही जमानत पर जेल से रिहा होकर आया था। दानापुर एएसपी अभिनव ने बताया कि ये हत्याकांड गैंगवॉर में किया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
बाइट – अभिनव घीमन, दानापुर एएसपी
बाइट-परिजन

Join us on:

Leave a Comment