छपरा – जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 17 तक पहुँची, जाम, प्रदर्शन शुरू!

SHARE:

छपरा से राजन की रिपोर्ट :-

शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। सारण जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 14 पहुंच चुका है। इसमें सबसे अधिक मसरख के 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि अमनौर के तीन एवं मढ़ौरा के एक व्यक्ति शामिल जबकी 3 अन्य के मौत की पुष्टि भी हो चुकी है। वहीं मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है,हालांकि अभी तक छह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचा है। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों का उपचार सदर अस्पताल एवं पीएमसीएच में चल रहा है। मृतकों के कई परिजन बीमारी से मौत होने की भी बात बता रहे हैं। पुलिस प्रशासन इस घटना पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है।पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की अभी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद सोमवार की रात ही सदर अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

ग्रामीणों ने शव रखकर स्टेट हाईवे को किया जाम
इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मसरख हनुमान चौक स्टेट हाईवे-90 पर शव को रखकर जाम कर दिया है। स्थानीय ग्रामीण जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मशरख में ग्रामीण उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए पुलिस के वरीय पदाधिकारी कई थाने के पुलिस के साथ वहां पहुंचे हुए हैं।

Join us on:

Leave a Comment