छपरा सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क को 24 लाख़ गबन करने के आरोप में जेल भेजा गया !

SHARE:

छपरा से राजन की रिपोर्ट :-

छपरा सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क को 24 लाख़ गबन करने के आरोप में जेल भेजा गया !!!!!
छपरा सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक धनंजय श्रीवास्तव को जेल भेज दिया गया है इस बात की जानकारी देते हुए भगवान गया थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा कि उन पर लगभग 24लाख़ रुपए का गबन का आरोप था और इसी कड़ी में उनको गिरफ्तार किया गया और जांच के बाद जेल भेज दिया गया हैं।

गौरतलब है कि जिले भर के अल्ट्रासाउंड सेंटर से एक निश्चित रकम एनुअल फीस के तौर पर लिया जाता है जिसे सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत लिपिक धनंजय श्रीवास्तव ही कलेक्शन करते थे और साल भर के कलेक्शन राशि जो लगभग 24 लाख़ रुपए होती है उसको सरकारी कोष में जमा नहीं किया और उस राशि का दुरुपयोग किया गया। और जब भी उन पर सिविल सर्जन के द्वारा पैसा जमा करने की बात कही जाती थी तो वह आनाकानी कर जाते थे।

इस विषय को लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा और लिपिक धनंजय श्रीवास्तव के बीच कई बार झड़प भी हुई है इसके बाद लिपिक धनंजय श्रीवास्तव ने मैं सिविल सर्जन को भी धमकी दी इसके बाद सिविल सर्जन सागर दुलाल सिन्हा ने भगवान बाजार थाने में एफ आई आर दर्ज कराई। और 24लाख़ रुपए के गबन का मामला दर्ज कराया इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और उन्हें गिरफ्तार किया गिरफ्तार करने के बाद सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने जांच की और उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।।।।।।।।।।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें