साधु बने अनुपम खेर ने सबके लिए बाबा महाकाल से मांगा आशीर्वाद

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मुंबई : बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर साधु बन गए हैं। लेकिन जब अनुपम को ऐसे लुक में देखा गया। अनुपम खेर ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जहां वो मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का मंदिर के बाहर नजर आ रहे हैं।
अनुपम ने कैप्शन में लिखकर बताया कि-आज भोलेनाथ की कृपा से उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा करने का अवसर प्रदान हुआ। कोविड के दो साल के कठिन समय के बाद 2022 मेरे लिये प्रभु के आशीर्वाद की तरह था। चरणों में नतमस्तक होकर धन्यवाद किया। सबके लिए भी प्रार्थना की!
वीडियो में अनुपम खेर बिल्कुल किसी साधू की तरह नजर आ रहे हैं। सिर पर विभूति लगाए माथे पर काला टीका, कंधे पर भगवा कपड़े, गले में फूल माला, हाथ में कमल का फूल लिए और कलाई में रुद्राक्ष कलावा बांधे अनुपम किसी बाबा जैसे ही लग रहे थे। उन्हें इस भेष में देखकर पहली नजर में किसी के लिए भी पहचान पाना बेहद मुश्किल है।
अनुपम ने वीडियो में कहा-मैं आज उज्जैन में महाकाल मंदिर में आया हूं। उन्हें धन्यवाद देने के लिए, उन्होंने मुझे बहुत कुछ दिया है। हमेशा अपना आशीर्वाद दिया है। मैंने आप लोगों के लिए भी दुआएं मांगी है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें