वर्ष 2022 की आखिरी ‘मन की बात’ के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों के विचार मांगे!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पीएम मोदी का ट्विट
“नमो ऐप, MyGov पर लिखें या टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर हिंदी या अंग्रेजी में संदेश करें रिकॉर्ड”नई दिल्ली : आगामी 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2022 की 'आखिरी मन' की बात करेंगे। इसी को देखते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अपने विचारों को उन्हें भेजने के लिए आमंत्रित किया है। इस संबंध में पीएम ने एक ट्वीट कर जानकारी शेयर की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि इस साल 2022 की आखिरी मन की बात इस महीने की 25 तारीख को होगी। मैं इस कार्यक्रम के लिए आपके व‍िचार प्राप्त करने के लिए उत्सुक हूं। मेरा आपसे आग्रह है कि नमो ऐप, MyGov पर लिखें अथवा 1800-11-7800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड करें।
पीएम मोदी देशवासियों के लिए अहम मुद्दों पर अपने विचार साझा करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। पीएम ने उन विषयों पर विचार शेयर करने के लिए लोगों को आमंत्रण दिया है, जो मन की बात के 96वें एपिसोड में संबोधन का हिस्सा होंगे। बता दें कि सभी संदेश आगामी 23 दिसंबर तक ही प्राप्त किए जाएंगे। पीएम मोदी ने उन मुद्दों पर सुझाव मांगे हैं, जिनके बारे में आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मन की बात के आगामी एपिसोड में बोलें।
ओपन फोरम में अपने विचार साझा करने के लिए आप टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 भी डायल कर सकते हैं और प्रधानमंत्री के लिए अपना संदेश हिंदी या अंग्रेजी में रिकॉर्ड कर सकते हैं। अगर आपको संदेश भेजना है तो उसके लिए 1922 पर मिस्ड कॉल करें और अपने सुझाव पीएम को देने के लिए SMS में भेज गए लिंक पर क्लिक कर अपना संदेश भेजे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें