ऋषिकेश की रिपोर्ट
बिहार थाना क्षेत्र के सुंदरगढ़ मोहल्ले में गुरुवार की शाम दो पक्षों के बीच विवाद में गोलीबारी होने लगी। इसी दौरान गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी संतोष कुमार के पुत्र रिशु कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। जख्मी का कहना है कि मोहल्ले में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो रही थी। वह खिड़की खोलकर बाहर देखने लगा। इसी दौरान एक गोली उसके सीने में लग गयी। उसकी हालत नाजुक बतायी जाती है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




