बिहार भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कुढ़नी जीत की बधाई-नित्यानंद राय

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत के लिए बिहार भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई-नित्यानंद राय
बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री और उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने कुढ़नी के चुनाव परिणाम को बिहार का मिजाज बताने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि बिहार में जदयू-आरजेडी के कथित महागठबंधन के अवसरवादी गठजोड़ और गलत सिंडीकेट को राज्य की जनता सिरे से नकार चुकी है। अब यह साफ हो गया कि बिहार के लोगों का भरोसा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए पर है। कुढ़नी का परिणाम भविष्य की इबारत लिखने वाला है। यह जीत केंद्रीय नेतृत्व की प्रेरणा से प्रदेश नेतृत्व तथा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अथक परिश्रम का परिणाम है। इस जीत के लिए केंद्रीय नेतृत्व का अभिनंदन तथा बिहार भाजपा के पार्टी नेताओं एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई। भाजपा पर भरोसा जताने के लिए कुढ़नी की जनता का आभार।

Join us on:

Leave a Comment