तेज रफ्तार स्कार्पियो ने युवक को मारी टककर, स्थिति नाजुक!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद: तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे में युवक सड़क किनारे गिरकर घण्टो तक तड़फड़ाता रहा। जिसके बाद उसी रास्ते से गुजर रहे नागरिकों ने देखा तो उसे उठाकर रेफरल अस्पताल कुटुम्बा पहुचाया जहां से चिकित्सको के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार किया गया। लेकिन जांघ टूटने का कारण एवं कमर में गंभीर चोट के कारण बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर भेज दिया गया। घायल युवक की पहचान कुटुम्बा निवासी 22 वर्षीय मंटू सिंह का बेटा मनीष कुमार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक थाना क्षेत्र के एक गांव बरात गया हुआ था लेकिन शुक्रवार की सुबह वह बारात से लौट रहा था। तभी बीच रास्ते मे एक रफ्तार स्कोर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के नाड स्कोर्पियो फरार हो गया। जिसके बाद युवक सड़क किनारे घायल अवस्था मे चिल्लाता बिलखता रहा।

उसी रास्ते से होकर गुजर रहे राहगीरों के देखा तो उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां उसका इलाज चल रहा है

Join us on:

Leave a Comment