मुरलीगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय में सरकारी योजनाओं में घूसखोरी से आमजन परेशान!

SHARE:

मानस चंद्र सेतु, मधेपुरा

बुधवार को जिले के मुरलीगंज प्रखंड मुख्यालय पर वाम युवा संगठन एआईवाईएफ जिला परिषद मधेपुरा द्वारा संगठन के जिला अध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह राठौर की अध्यक्षता व जिला सचिव सौरव कुमार के संचालन में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुरलीगंज प्रखंड के कार्यालय में प्रशासन विरोधी नारों के साथ संगठन के कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए। एआईवाईएफ के बैनर झंडे से लैस संगठन के कार्यकर्ता,दर्जनों की संख्या में प्रखंड व अंचल पदाधिकारियों की मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीपीआई के प्रांतीय किसान नेता रमन कुमार ने कहा कि आज हर विभाग भ्रष्टाचार की चपेट में आ गया जो आजादी के सातवें दशक के बाद का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है, घुस व्यवस्था का हिस्सा हो चला है।आज छात्र,युवाओं,किसानों,महिलाओं सहित सभी वर्ग के हित में लगातार क्रमबद्ध आंदोलन की जरूरत है।
एआईवाईएफ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शम्भु क्रांति ने कहा कि यह आंदोलन सरकारी विभागों में फ़ैल रही कुव्यवस्था के खिलाफ अंगड़ाई है जो पदाधिकारियों के नहीं चेतने पर बड़ी लड़ाई का रूप लेगी। एआईवाईएफ जिला सचिव सौरव कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि दुखद है कि जनहित की योजना अब लूट खसोट के साधन बन गए हैं इस पर चोट की जरूरत है।एआईवाईएफ ऐसी व्यवस्था पर चोट करने को लगातार आंदोलित है।युवा नेता रहे शैलेन्द्र यादव ने कहा कि अभी हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है समाज के सभी वर्ग के लोगों को एकजुट हो आंदोलन की जरूरत है।

सरकारी व्यवस्था में धांधली व पदाधिकारियों की मनमानी के खिलाफ सबको आगे आने की जरूरत

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि सरकारी योजनाओं व विभागों में पदाधिकारियों की मनमानी लगातार बढ़ रही है बिना पैसे दिए कुछ नहीं हो पाता ।इस सिस्टम की जड़े काफी गहरी हो चुकी है इसे जड़ से ही खत्म किया जा सकता है इसको लेकर वाम युवा संगठन ने क्रमबद्ध आंदोलन शुरू किया है।

विभिन्न मांगों का मांगपत्र एआईवाईएफ ने बीडीओ कार्यालय को सौंपा

धरना प्रदर्शन के बाद एआईवाईएफ ने जिला अध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह राठौर व जिला सचिव सौरव कुमार के नेतृत्व में बीडीओ कार्यालय को मांगपत्र सौंपा। मांग पत्र में दाखिल खारिज ,प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना, वृद्धा व विधवा पेंशन ,पैक्स में धान खरीदी ,खाद बीज उपलब्ध कराने ,राशन कार्ड में धांधली के साथ डीलर की मनमानी ,विद्यालयों में व्याप्त कुव्यवस्था से जुड़े बिंदुओं की शिकायत करते हुए प्रखंड व अंचल को सुव्यवस्थित व घुस मुक्त करने की मांग की।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अजय सिंह,गोपाल मंडल,आशुतोष,शंकर,अंजू ,अजय कुमार,ज्योतिष ,शंकर ,मुकेश,प्रणव,राजीव,चन्दन,बाबू लाल,रवि आदि उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment