फ्री राशन गवन के मामले में 1 साल बाद जांच, एमो का जांच सवालों के घेरे में!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर मे गरीबों के मुफ्त राशन डकारने वाले डीलर के कारनामो की जांच मामले में चैनपुर के एमओ को सवालों के घेरे में ग्रामीण खड़ा कर रहे हैं। क्योंकि जांच के दौरान एमो को सभी चीजें दुरुस्त दिखाई दी और ग्रामीणों द्वारा लगाए गए विभिन्न आरोप बेबुनियाद नजर आने लगे। मामला कोरोना संकट काल के दौरान गरीबों के बीच मुफ्त अनाज वितरण से जुड़ा है। ईमानदार एवं स्वच्छ छवि वाले मार्केटिंग अफसर ग्रामीणों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। मामला वर्ष 2021 का है। इसी वर्ष के नवंबर माह में फ्री राशन राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को दिया जा रहा था। परंतु चैनपुर प्रखंड के नंदना का रहने वाला डीलर बंसी साह ने मुफ्त राशन योजना को डकार गया। तब उग्र ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत कैमूर के डीएम नवदीप शुक्ला से की। गंभीर मामले को देखते हुए डीएम ने तुरंत जांच के आदेश दिए। परंतु यह मामला पिछले 1 वर्षों से फाइलों की बोझ से दब गया। चुकी है मामला काफी संगीन था और जांच के दायरे में तत्कालीन अधिकारी भी आ रहे थे इसलिए इस पर कोई सुनवाई नहीं की गई। परंतु दोबारा इसी मामले को जब कुदेराजाने लगा तो भभुआ एसडीओ ने मामले की जांच के लिए चैनपुर एम ओ को भेजा। इमो ने अपने जांच प्रतिवेदन में ग्रामीणों को ही कटघरे में खड़ा करते हुए डीलर को स्वच्छ एवं ईमानदार छवि वाला बताते हुए 2020 एवं 2000 21 नवंबर माह के दौरान सरकार से मिलने वाले फ्री राशन एवं चना को डीलर द्वारा उपभोक्ताओं के बीच वितरित करने की बात कही है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि हम गरीबों का राशन डीलर खा गया है वंश नारायण ने कहा कि हम गरीबों की आवाज कौन सुन सकता है अधिकारियों के मन में जो आता है वही करते हैं माह नवंबर 2021 में फ्री वाला अनाज आज तक नहीं मिला नाही जुलाई में मुफ्त में मिलने वाला चना मिल सका है। यही कारण है कि हम ग्रामीण मीडिया के समक्ष उस समय अपनी मांग रखे थे। ग्रामीणों का कहना था कि आवेदन दिए जाने के बाद आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि तत्कालीन मार्केटिंग अफसर लल्लू कुमार ने आरोपी दुकानदार पर चार विभिन्न बिंदुओं का गंभीर आरोप लगाते हुए दुकान रद्द करने की कार्रवाई की अनुशंसा की। किसी अनुशंसा के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी कैमूर ने उक्त दुकानदार का लाइसेंस रद्द किया था।

Join us on:

Leave a Comment