कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
मंगलवार को कैमूर जिले के भभुआ शहर में राष्ट्रीय जनता दल कैमूर के प्रधान कार्यालय में बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प मामला अर्पित कर मनायी गयी। पार्टी के उपस्थित सभी नेताओं व साथियों के द्वारा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तारपूर्वक बारी बारी से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब महान विचारधारा एवं समाज के शोषित वंचित समाज के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्श करते रहें। तत्पश्चात गरीब और वंचित समाज समाज की मुख्य धारा से जुड़े। संविधान निर्माण में महती योगदान देकर भारत की लोकतंत्र की जड़ों को मजबूती प्रदान की गयी। अपने बचपन से लेकर छात्र जीवन में समाज के अंदर छुआछूत भेदभाव जाति पति जैसे विकराल कुरीति को देखते एवं झेलते हुए सदैव समावेशी एवं समतामूलक समाज की अवधारणा पर सदैव सोचते रहे जिससे धीरे धीरे ये कुरीतियां समाज से दूर हुई। अपनी समर्पित विचारधारा एवं समाज के प्रति उनके किये गये योगदान के लिए सदैव याद किये जायेंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष अकलू राम, रणविजय बहादुर सिंह, कमर खां, पंकज कुमार समेत कई मौजूद रहें।




