कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बोधिसत्व भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर जी को 66वीं महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भूपेश गुप्त डिग्री कॉलेज भभुआ कैमूर बिहार में तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. डॉ रामराज सिंह तथा संचालन प्रो. डॉ दिनेश सिंह कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, राजनीतिक संघर्ष, सामाजिक संघर्ष,संविधान सभा में संघर्ष, आजाद भारत में योगदान को याद किया गया। बाबा साहेब का सपना सबको शिक्षित करना था। इस अवसर पर डॉ सिंहासन सिंह, डॉ धनपत सिंह, प्रो ओम प्रकाश सिंह, डॉ तेजपति सिंह, डॉ श्री निवास सिंह, डॉ राम राज सिंह, डॉ जंगबहादुर सिंह, डॉ वीरेंद्र सिंह, प्रो राम एक बाल सिंह, डॉ राजनाथ सिंह, डॉ विकास सिंह, डॉ संजय कुमार, डॉ आरती कुमारी, डॉ कमलावती कुमारी, डॉ श्यामा सिंह, प्रो राम नगीना प्रसाद, राजकुमार सिंह, डॉ अवध बिहारी सिंह, प्रेमलता सिंह, अमरावती सिंह, वीरेंद्र प्रसाद एवं शिवराज सिंह आदि थे।




