कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
प्रसव के दौरान मोहनिया अस्पताल में महिला व उसके नवजात की मौत हो गयी। यह घटना रविवार की शाम कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल की बतायी जाती है। जहां मोहनिया थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव के खलीफा असलम की पत्नी रेहान बीबी को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था। जहां रविवार की शाम मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में महिला का प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जब महिला की हालत बिगड़ी तो उसके बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान परिजनों को अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिला तो परिजन निजी वाहन से उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे कि महिला व उसके नवजात की मौत हो गयी। जिसके बाद परिजन महिला व नवजात के शव को अपने गांव ले गये जहां दाह संस्कार किया गया।




