रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा / घोसवरी टाल ईलाके से भयानक फायरिंग की सूचना सामने आ रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्जनों चक्र गोलियाँ चलाई गई है, सूत्रों के अनुसार उक्त घटना ट्रैक्टर से जमीन जुताई के दौरान हुई! सूत्रों की माने तो रामदास यादव और गुड्डू यादव गैंग में जमीनी विवाद चल रहा था, इसी दौरान जमीन जुताई के लिये हथियार समेत रामदास यादव और उसके परिवार के लोग आ पहुँचे, जो गुड्डू यादव को नागवार गुजरा और कहा सुनी हिंसक विवाद में बदल गया फिर गोलीबारी शुरू हो गई, लोगों के अनुसार दोनों पक्ष से कई रायफल तन गये और दनादन गोलियाँ बरसने लगी जिससे टाल इलाका थर्रा उठा, हालाँकि घोसवरी थाना ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिये प्रस्थान किया और पूछताछ के लिये रामदास यादव के बेटे और भतीजे को हिरासत में ले लिया है! ग्रामीणों के अनुसार रामदास यादव और गुड्डू यादव तथा उसके परिजनों के आतंक से गाँव के लोग डरे सहमे रहते हैं,दोनों पक्ष अक्सर आतंक पैदा करते रहते हैं वहीं बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि हिरासत में लिये गये इन्दर यादव और बुल्लू यादव से अभी गहन पूछताछ की जा रही है, और पूछताछ के आधार पर आगे कि कारवाई की जाएगी!




