पत्रकार पर हमले की भाकपा-माले ने की निंदा!

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

समस्तीपुर जिला के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में संवाददाता बाला जी पर हुए क़ातिलाना हमले की भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार राय ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा है कि पत्रकार ज्योति कुमार सिंह उर्फ़ बाला जी पर चाकू से प्राणघातक हमला कर उन्हें चोटें पहुंचाने वाली घटना निंदनीय है। समस्तीपुर जिला अपराध का गढ़ बना हुआ है। अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। जिले में पत्रकारों पर हमले व मारपीट की घटनाएं हो रही हैं।
उन्होंने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक से पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment